रविवार को विशेष कैंप लगाए गए हैं सभी मतदाता कैंपों में जाकर अपने फार्म भर कर दे बी एल ओ को
सत्यपित सूची के डिजिटलकरण का 62 % कार्य हुआ पूरा
सत्यपित सूची के डिजिटलकरण का 62 % कार्य हुआ पूरा
पंचकूला: एसडीएम व ईआरओ चंद्रकांत कटारिया पंचकूला ने आज एसआईआर के कार्य को पूरा करने को लेकर खड़क मंगोली, भीड़ घग्गर, देवीनगर में बूथ ओर कैंपों का दौरा कर 3 दिनों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को गणना प्रपत्र फार्म भरवाने के लिए सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं सभी मतदाता कैंपों में जाकर अपने फार्म भर कर संबंधित बीएलओ को दे दे ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची ओर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा हो सके।
एसडीएम व ईआरओ चंद्रकांत कटारिया ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरने का कार्य पूरा करे अन्यथा आपका वोट कट जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने ओर फार्म भरने में बीएलओ,बीएलए ओर शिविर में जाकर मदद ले ओर संबंधित बीएलओ के पास जाकर फॉर्म भरे ताकि सत्यान मतदाता सूची व डिजिटलीकरण का कार्य पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य कार्यक्रम है ओर लोकतंत्र में एसआईआर की मुख्य भूमिका है।
उन्होने संबंधित अधिकारीयो से आपसी तालमेल कर एसआईआर के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सत्यान मतदाता सूची व डिजिटलीकरण का कार्य तय समय में पूरा हो सके।
उन्होने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में सत्यपित सूची के डिजिटलकरण का 62 % कार्य पूरा किया जा चुका हैं और 1200 से अधिक मतदाताओं वाले चार नये मतदान केंद्र बनाने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं। उन्होंने बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र के बीएलए के साथ मिलजुलकर गणना प्रपत्र भरने के कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए, डिजिटलाईजेशन का कार्य तय समय में पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद मतदाताओं की संख्या के आधार पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन किया जाएगा।