Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Chandigarh: ‘माँवां धीआं सत्कार योजना’ से 33 लाख महिलाओं को मिला सहारा, पंजाब सरकार ने जारी किए ₹1,147 करोड़ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
फाइलें फेंकीं, संयम से न्याय: कोर्टरूम में हंगामा और जजों का शांत रवैया खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप का 'जनाज़ा', 'लाश' और गूंजे मौत के नारे सावधान: आपके अकाउंटेंट का व्हाट्सएप हैक कर ऑनर के नाम का जाली नंबर बना हो सकता है बड़ा फ्रॉड ! महादेव ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाया, कारोबारी साथी की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क Chandigarh: पंजाब निकाय चुनावों में धांधली का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की जांच और दोबारा चुनाव की मांग Nagpur: ब्रिक्स देशों को गडकरी का आह्वान- मिलकर बनाएं सुरक्षित, हरित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था Panchkula: एसडीएम की मतदाताओं से अपील 3 दिनों मे गणना प्रपत्र फॉर्म भरे नहीं तो वोट कट जाएगा 'सतलुज' फ़िल्म का असर: वोट से ज़्यादा गरमा-गरमी ? पंजाब कांग्रेस में कलह: चन्नी गुट को नया कप्तान चाहिए, बघेल ने अपनी 'पोस्ट-मैन' वाली भूमिका साफ़ की अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चों की भी मौत सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की मौत, परिवार ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप Chandigarh: पंजाब में दौड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, दो दशक का सबसे बड़ा परिवहन विस्तार: हरपाल सिंह चीमा
Logo
Uturn Time
डीबीटी के जरिए सीधे खातों में पहुंची राशि, 66 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण; सरकार ने कहा- कोई पात्र महिला नहीं रहेगी वंचित
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सरकार की ‘मुख्य मंत्री माँवां धीआं सत्कार योजना’ के तहत राज्य की करीब 33 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,147 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। सरकार के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की पात्र महिलाओं को तीन मासिक किस्तों में ₹1,500 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹4,500, जबकि अन्य वर्गों की पात्र महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹3,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। सरकार ने बताया कि यह राशि उन महिलाओं को जारी की गई है, जिनका पंजीकरण 25 जून 2026 तक पूरा हो चुका था। वहीं योजना के तहत पूरे पंजाब में पंजीकरण प्रक्रिया लगातार जारी है और अब तक 66 लाख से अधिक महिलाएं अपना पंजीकरण करा चुकी हैं। बाद में आवेदन करने वाली महिलाओं को अगली किस्त में राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पहली किस्त का सफल वितरण सरकार की पारदर्शी व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है और कोई भी पात्र महिला इससे वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का असर अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर नहीं पड़ेगा। विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को पहले की तरह सभी लाभ मिलते रहेंगे। यह योजना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता के रूप में काम करेगी। योजना का लाभ लेने वाली कई महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया। गुरदासपुर की कुलदीप कौर ने कहा कि पहली बार उनके अपने बैंक खाते में सीधे राशि पहुंची, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल पैसे तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान से जुड़ी है। घुम्मणकलां गांव की हरमीत कौर ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी जागरूकता शिविर से मिली और वह इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों तथा घरेलू खर्चों के लिए करेंगी। वहीं संगरूर की विधवा किरण ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच यह सहायता उनके लिए बड़ा सहारा साबित होगी। दिहाड़ी मजदूर रीता ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र की मदद से उन्होंने आवेदन किया था। राशि मिलने के बाद परिवार की कई चिंताएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आया भुगतान संदेश उनके लिए खुशी का बड़ा पल था।