शेयर ट्रेडिंग, फर्जी पॉलिसी, आरटीओ चालान लिंक और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर बनाया शिकार, पुलिस ने शुरू की जांचनोएडा (Narendra Singh Danu) : नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले नौ लोगों से शेयर ट्रेडिंग, फर्जी बीमा पॉलिसी, आरटीओ चालान लिंक और ऑनलाइन गेमिंग जैसे अलग-अलग तरीकों से 69 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया कि बरौला निवासी वीरेंद्र बिष्ट से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.24 लाख रुपये, जबकि राजकुमार के इंडसइंड बैंक खाते से 8.48 लाख रुपये निकाल लिए गए।
सेक्टर-45 निवासी शबनम खातून ने शिकायत दी कि मोबाइल पर गेम खेल रहे उनके बेटे फैजान को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर 5.32 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। वहीं आरती तिवारी से फर्जी बीमा कर्मचारी बनकर 5.50 लाख रुपये ठग लिए गए।
हिमगिरि अपार्टमेंट निवासी शशि सहगल के खाते से 7.49 लाख रुपये उड़ाए गए। मनोज कुमार पटेल को फर्जी आरटीओ चालान लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया गया और उनसे 14.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
इसके अलावा शंभूनाथ से 7.02 लाख रुपये, राजेश से 7.80 लाख रुपये और हेमंत कुमार शर्मा से 8.46 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई।
डीसीपी ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर साइबर क्राइम टीम जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने और पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के प्रयास कर रही है।

नोएडा (Narendra Singh Danu) : नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले नौ लोगों से शेयर ट्रेडिंग, फर्जी बीमा पॉलिसी, आरटीओ चालान लिंक और ऑनलाइन गेमिंग जैसे अलग-अलग तरीकों से 69 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।