जालंधर/यूटर्न/11 जुलाई। जालंधर में बाबा का भेष धारण कर आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को लूट लिया। पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसकी कान की बाली छीन कर भाग गए। लुटेरे कार पर आए थे और सब्जी ले रही महिला से पता पूछने लगे। जैसे ही महिला रस्ता बताने लगी तो लुटेरे उसके गहनों की तारीफ करने लगे। तभी ड्राइवर सीट के साथ बैठा लूटेरा सीधा महिला का टॉप्स खींचने लगा। विरोध करने पर लुटेरे कार भगाने लगे। महिला कार पर ही लटक गई तो उसे करीब 100 मीटर तक कार से घिसटते ले गए। घटना में महिला के मुंह और सिर में चोट लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी में लाल रंग की ऑल्टो कार महिलाओं के पास रुकती है। तभी उसमें सवार आरोपी एक महिला से कुछ बात करता है। आरोपी काफी देर महिला से बातचीत करता है। इसके बाद गहनों की तारीफ कर महिला को अपने पास बुला लेता है। थाना डीवीजन नं 1 के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया की महिला के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
---