ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: एसआईआर अभियान में पंजाब की बड़ी उपलब्धि, एक करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
99.34 प्रतिशत घरों तक पहुंचा फॉर्म वितरण, 11-12 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम तेजी से जारी है। अभियान शुरू होने के महज 16 दिनों में राज्य में एक करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 99.34 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्रों का वितरण भी किया जा चुका है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने के लिए गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटलीकरण बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों और 24,453 मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय के अनुसार किया जा रहा है। अभियान में तेजी लाने और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में शेष गणना प्रपत्रों को भरने, जमा करने और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के साथ-साथ मतदाता सूची में त्रुटियों और लिंकिंग संबंधी समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत 24,453 बीएलओ 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को जारी की जाएगी। अनिंदिता मित्रा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे विशेष शिविरों में भाग लेकर अपने मतदाता विवरणों की जांच कराएं और उन्हें सही व अद्यतन सुनिश्चित करें, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।