ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा कदम, 280 ड्रग मामलों में जब्त नशीले पदार्थ किए नष्ट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
12.9 किलो हेरोइन समेत लाखों कैप्सूल-गोलियां और भारी मात्रा में नशीला पाउडर नष्ट; ड्रोन तस्करी पर भी पुलिस की नजर
अमृतसर (Naren Danu) : नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 12.9 किलोग्राम हेरोइन, लाखों नशीले कैप्सूल और गोलियां, 4.38 लाख ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 12 किलोग्राम पोस्त, 3.15 किलोग्राम स्मैक के अलावा चरस, गांजा, भांग और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ शामिल थे। मालखानों से हटेगा बोझ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त नशीले पदार्थों के निपटारे से पुलिस थानों और मालखानों में जगह खाली होगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 2,176 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में जब्त किए जाने वाले नशीले पदार्थों को सुरक्षित रखने और रिकॉर्ड प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी। ड्रोन से तस्करी बनी बड़ी चुनौती पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से होने वाली नशा तस्करी पंजाब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता न केवल नशा सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करना है, बल्कि पूरे नेटवर्क को खत्म करना भी है। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगविंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित कानूनी प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।