ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Amritsar: अमृतसर पुलिस ने तोड़ा सीमा पार ड्रग नेटवर्क, 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तान से संचालित तस्करी मॉड्यूल का खुलासा; दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई
अमृतसर (Naren Danu) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव (28) निवासी गांव खासा, अमृतसर के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के इशारे पर विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त कर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में उसकी सप्लाई करते थे। पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों को 2 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर 3.01 किलोग्राम अतिरिक्त हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। जांच आगे बढ़ने पर सीमा पार से संचालित एक अन्य तस्करी मॉड्यूल का भी पता चला, जिसके आधार पर पुलिस ने एक लक्षित अभियान में 3.368 किलोग्राम और हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी नामजद किया गया है। पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।