ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Jalandhar: PM मोदी के जालंधर दौरे की उल्टी गिनती शुरू, 17 जुलाई को रेलवे स्टेशन होगा राष्ट्र को समर्पित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
98.89 करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन का रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा, तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश
जालंधर (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्य और समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने स्टेशन पर चल रहे अंतिम कार्यों की जानकारी दी। करीब 98.89 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को उद्घाटन से पहले अंतिम रूप दिया जा रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेलवे और प्रशासन प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई तक जिन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो जाएगा, उनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बड़े विकास कार्यों में छोटी-मोटी कमियां रह जाती हैं, जिन्हें समय रहते दूर किया जा रहा है। देशभर में एक हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का अभियान चल रहा है और जालंधर कैंट स्टेशन, जिसका इतिहास लगभग एक सदी पुराना है, अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बिट्टू ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में रेलवे, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं पर लगातार निवेश कर रही है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी गई है। राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता विकास की राजनीति को समर्थन दे रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि पार्टी मजबूत संगठन तैयार करने के बजाय नेताओं को पद देकर संतुष्ट करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आंतरिक मतभेदों में उलझा है, जबकि केंद्र सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।