Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
इंटरनेशनल नेवल रिव्यू में भारत का प्रतिनिधित्व, न्यूयॉर्क में समुद्री विरासत का किया प्रदर्शन
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शिनी ने अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इंटरनेशनल नेवल रिव्यू में भारत का प्रतिनिधित्व किया। न्यूयॉर्क पोर्ट कॉल के दौरान जहाज ने भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करते हुए भारत-अमेरिका सामरिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती दी। 10 माह के ट्रांसओशनिक अभियान पर तैनात 54 मीटर लंबे तीन मस्तूल वाले आईएनएस सुदर्शिनी का मुख्य उद्देश्य नौसेना के युवा कैडेटों को समुद्र में पारंपरिक सीमेनशिप और नेविगेशन का प्रशिक्षण देना है। समारोह के दौरान जहाज ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और हडसन नदी के किनारे आयोजित 'परेड ऑफ सेल' में हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक जहाजों के बीच तिरंगा शान से लहराया। ब्रुकलिन में प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शिनी ने भारत के 'फ्लोटिंग एंबेसडर' की भूमिका निभाई। जहाज पर 1,000 से अधिक आगंतुकों का स्वागत किया गया, जिनमें भारतीय मूल के लोग और समुद्री क्षेत्र से जुड़े कई अतिथि शामिल थे। उन्हें भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण परंपराओं और देश की समुद्री विरासत से परिचित कराया गया। इस दौरान न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकांत प्रधान और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश सहित कई वरिष्ठ राजनयिक जहाज पर पहुंचे। उन्होंने भारतीय नौसेना की भूमिका और भारत-अमेरिका समुद्री सहयोग की सराहना की। इसके बाद आईएनएस सुदर्शिनी बोस्टन के लिए रवाना हो गई, जहां वह 'सेल बोस्टन सेलिब्रेशन' में भाग लेगी। यह अभियान 'लोकायन-2026' के तहत भारतीय नौसेना की सद्भावना, समुद्री सहयोग और मित्रता का संदेश दुनिया तक पहुंचा रहा है।