ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: खरगे का केंद्र पर हमला, बोले- गलवान के बाद भी चीन पर बढ़ी भारत की निर्भरता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आर्थिक और रणनीतिक हितों से समझौते का आरोप, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गलवान संघर्ष के छह साल बाद भी भारत की कई महत्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक जरूरतों के लिए चीन पर निर्भरता बढ़ी है, जो देश के राष्ट्रीय हितों के लिए चिंता का विषय है। मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि गलवान में 20 भारतीय जवानों के बलिदान के बाद भी केंद्र सरकार ने चीन के खिलाफ कड़ा रुख नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के बावजूद सरकार की नीतियों से देश के हित प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2025-26 तक चीन से भारत का आयात गलवान संघर्ष के बाद दोगुने से अधिक बढ़ गया है और व्यापार घाटा करीब 112.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दवा, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, सौर ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भारत की चीन पर निर्भरता लगातार बनी हुई है। खरगे ने कहा कि भारत के एंटीबायोटिक आयात का बड़ा हिस्सा चीन से आता है। इसके अलावा एपीआई, बल्क ड्रग और ड्रग इंटरमीडिएट जैसे क्षेत्रों में भी चीन की हिस्सेदारी अधिक है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में चीनी कंपोनेंट और लिथियम-आयन बैटरियों की निर्भरता का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सौर ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सोलर उपकरणों के लिए भी भारत चीन पर काफी निर्भर है। खरगे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली सरकार को इन क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने चीनी कंपनियों को सरकारी बिजली परियोजनाओं में भाग लेने के अवसर दिए हैं। उन्होंने सीमा सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चीन की गतिविधियों पर सरकार को अधिक सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। खरगे ने कहा कि गलवान के बाद केंद्र सरकार की नीतियों की समीक्षा होनी चाहिए और देश की आर्थिक एवं रणनीतिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।