ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Amritsar: FBI की चार्जशीट में पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर का नाम, अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगने का आरोप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जग्गू भगवानपुरिया गैंग से सांठगांठ का दावा, पंजाब पुलिस ने SHO को हटाकर पुलिस लाइन भेजा; एसपी स्तर की जांच शुरू
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर और टांडा के तत्कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई की एक संघीय चार्जशीट में सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। एफबीआई ने उन पर एक अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगने और भुगतान न करने पर भारत में उनके रिश्तेदारों को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में पेश अभियोग के अनुसार, नागरा ने कथित तौर पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के अपराध सिंडिकेट से जुड़े लोगों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। जांच एजेंसियों का दावा है कि कैलिफोर्निया में बैठे सिंडिकेट सदस्य ने पीड़ित परिवार की जानकारी भारत भेजी, जिसके बाद यहां रह रहे उनके परिजनों को झूठे हत्या के मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं। एफबीआई के मुताबिक अप्रैल 2026 में पीड़ित परिवार से 4 लाख डॉलर की मांग की गई थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के मामले में आरोपी बनाने की धमकी दी गई। अमेरिकी न्याय विभाग ने इसे अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और स्थानीय स्तर पर कथित भ्रष्ट तंत्र के गठजोड़ का गंभीर मामला बताया है। मामले के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से टांडा थाना प्रभारी के पद से हटाकर होशियारपुर पुलिस लाइन भेज दिया है। डीआईजी जालंधर रेंज ने मामले की तथ्यात्मक जांच के आदेश देते हुए इसकी जिम्मेदारी जालंधर देहात के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) को सौंपी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह एक प्रशासनिक कार्रवाई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी को सभी आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की गहन पड़ताल कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच और अदालती प्रक्रिया में आरोप सिद्ध होते हैं तो यह मामला केवल एक पुलिस अधिकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब पुलिस की जवाबदेही और संगठित अपराध से कथित संबंधों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।