Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
विजिलेंस ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा, संपत्ति कब्जे की कार्रवाई टालने के नाम पर मांगे थे 60 हजार
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना की सेवियर रिकवरी एजेंसी में तैनात रिकवरी एजेंट रवनीत सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने खुद को तहसील पूर्वी, लुधियाना का कर्मचारी बताकर एक फैक्ट्री मालिक से रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कबीर नगर, बस्ती जोधेवाल निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता वर्ष 2007 से अपने घर की पहली मंजिल पर "जीएनडब्ल्यू" नाम से कपड़ा फैक्ट्री चला रहा है। फैक्ट्री के लिए उसने आईडीबीआई बैंक से 40 लाख रुपये की कैश क्रेडिट सीमा/ऋण सुविधा ली थी, जिसका मामला भुगतान न होने के कारण चंडीगढ़ स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) में विचाराधीन है। संपत्ति कब्जे का डर दिखाकर मांगी रिश्वत शिकायत के अनुसार, 25 मई 2026 को रवनीत सिंह ने फैक्ट्री मालिक से संपर्क किया और खुद को तहसील पूर्वी का कर्मचारी बताते हुए एक नोटिस दिखाया। उसने दावा किया कि आईडीबीआई बैंक 28 मई को संपत्ति पर कब्जा लेने वाला है। आरोप है कि रवनीत सिंह ने कब्जे की कार्रवाई टालने और ऋण निपटारे के लिए तीन महीने की मोहलत दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही निपटारे की सुविधा दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये ले चुका था और अब दूसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये मांग रहा था। रिकॉर्डिंग के आधार पर हुई कार्रवाई शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और अवैध भुगतान से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया और रवनीत सिंह को 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी तहसील पूर्वी, लुधियाना का कर्मचारी नहीं था, बल्कि वह सेवियर रिकवरी एजेंसी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि यदि इस मामले में आईडीबीआई बैंक या तहसील पूर्वी के किसी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।