Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनमें एक आतंकी मॉड्यूल और दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी से संबंधित नेटवर्क शामिल है। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब से कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज (एनडीआर) यूनिट ने संयुक्त अभियान चलाकर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। आरोपितों के पास से पिस्टल और पेट्रोल बम भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इस नेटवर्क के संबंध किन-किन राज्यों तथा संगठनों तक फैले हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग स्रोतों की भी जांच की जा रही है।