Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
बीबीएमबी राज्य कमेटी ने विभिन्न विषयों पर किया विचार-विमर्श
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पानीपत परिसर में स्थित आफिसर कलब में हरियाणा एटक की राज्य कमेटी की विस्तृत मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष पहल सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन ए आई टी यू सी की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा की सरकार मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों,युवाओं, छात्रों, महिलाओं,अल्पसंख्यकों के खिलाफ नीतियां अपना रही हैं। कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा थोपे जा रहे चार लेबर कोडस के खिलाफ और कृषि उपज के लाभदायक एम एस पी को लेकर 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय कन्वेंशन में राज्य से भारी संख्या में मजदूरों,किसानों को भारी संख्या में शामिल किया जाने का आह्वान किया. भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन के पूर्व महासचिव एवं एटक जनरल कौंसिल के सदस्य कामरेड मोहनलाल वर्मा, एटक के प्रदेश उप महासचिव हरभजन सिंह संधु,राज्य सचिव जयवीर घनघस उपाध्यक्ष रणबीर शर्मा, दरियाव सिंह कश्यप, सतपाल नैन ,अजय कुमार, अजय कुमार, निशान सिंह, एडवोकेट पवन सैनी, जिले सिंह पाल, जितेश कुमार ,वरयाम सिंह, सतपाल सरोवा, जिले सिंह पाल आदि ने भी संबोधित किया । बैठक में बी बी एम बी सहित सार्वजनिक क्षेत्र के नीजिकरण के खिलाफ भी संघर्ष चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।