Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
श्री अकाल तख्त साहिब के निर्णय और बेअदबी कानून पर सरकार की फजीहत से घबराकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है पंजाब सरकार : सांपला
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा उन्हें पुनः नोटिस जारी किया गया है, जबकि वे पहले भी जांच में पूर्ण सहयोग दे चुके हैं और लिखित रूप में स्पष्ट कर चुके हैं कि आगे भी हर स्तर पर सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आज तक उन्हें वे दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं कराए गए, जिनके संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। बिना संबंधित दस्तावेज़ उपलब्ध कराए किसी नागरिक को बार-बार तलब करना प्राकृतिक न्याय और कानून की स्थापित प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने SIT को सूचित कर दिया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वे 06 जुलाई को उपस्थित नहीं हो सकेंगे, किंतु 07 जुलाई को स्वयं उपस्थित होकर पूरा सहयोग देंगे। विजय सांपला ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में दिए गए निर्णय तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से संबंधित प्रस्तावित कानून को लेकर सरकार की हुई व्यापक आलोचना के बाद सरकार बुरी तरह घबराई हुई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश के अधिकांश राज्यों में उसकी सरकारें जनसेवा कर रही हैं। पंजाब सरकार भाजपा नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने का असफल प्रयास कर रही है। सांपला ने कहा कि पंजाब नशे, बेरोज़गारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और विकास जैसे गंभीर संकटों से जूझ रहा है, लेकिन राज्य सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाकर राजनीतिक एजेंडा चला रही है। उन्होंने दोहराया कि उन्हें संविधान, न्यायपालिका और कानून के शासन पर पूरा विश्वास है। वे निष्पक्ष जांच का स्वागत करते हैं, लेकिन जांच कानून, पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। सत्य को राजनीतिक प्रतिशोध से नहीं, बल्कि तथ्यों और निष्पक्ष जांच से ही स्थापित किया जा सकता है।