Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
टीजीटी में 6,843 और पीआरटी में 2,964 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; 700 पुलिसकर्मी, सीसीटीवी और जैमर से रही कड़ी निगरानी
सोनीपत (Narendra Singh Danu) : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दूसरे दिन रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लेवल-2 (TGT) और लेवल-1 (PRT) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। टीजीटी परीक्षा में 6,843 और पीआरटी परीक्षा में 2,964 अभ्यर्थी शामिल हुए। टीजीटी की परीक्षा सुबह 10 बजे, जबकि पीआरटी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। जिले में करीब 700 पुलिसकर्मी और 17 गश्ती दल तैनात रहे, जिन्होंने परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों और जैमर से लैस रहे। प्रशासन ने परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए थे। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। दस्तावेजों की जांच और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इससे पहले शनिवार को आयोजित लेवल-3 (PGT) परीक्षा भी जिले के 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही थी। परीक्षा के लिए पंजीकृत 3,961 अभ्यर्थियों में से 3,168 ने परीक्षा दी, जबकि 739 अनुपस्थित रहे। जिले में लगभग 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों की जांच और जैमर की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा नियमों के तहत अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। विवाहित महिलाओं को केवल मंगलसूत्र, सिंदूर और बिंदी पहनने की अनुमति थी, जबकि अन्य आभूषण बाहर उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों को भी बेल्ट, अंगूठी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं केंद्र के बाहर ही रखनी पड़ीं।