Uturn Time
Breaking
Panipat: 14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें , डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ Panipat: बीबीएमबी में राज्य कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा Mumbai: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, खुले मैनहोल में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; विधानसभा में गूंजी गूंज Kurukshetra: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित Hoshiarpur: SIT की कार्यप्रणाली निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक दबाव का माध्यम बनती जा रही है : विजय सांपला Hoshiarpur: सेंट्रल जेल होशियारपुर की वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई: 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शामिल: एसएसपी संदीप कुमार मलिक Hoshiarpur: होशियारपुर जेल वायरल वीडियो मामला: डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह गिरफ्तार Dehradun: सेना भर्ती CEE परीक्षा का रिजल्ट 3-4 दिन में, 25 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल टेस्ट Sonipat: सोनीपत में शांतिपूर्ण संपन्न हुई HTET की परीक्षाएं, दूसरे दिन 9,807 अभ्यर्थी हुए शामिल Yamunanagar: यमुनानगर में दो युवकों से अवैध हथियार बरामद, दो देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार Faridabad: फरीदाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, बोलीं- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत Chandigarh: चंडीगढ़ में लागू हुआ राइट टू बिजनेस एक्ट, अब सिंगल विंडो से मिलेंगी कारोबार की मंजूरियां
Logo
Uturn Time
सेंट्रल जेल वायरल वीडियो मामले में 12 गिरफ्तार, दो जेल अधिकारी भी शिकंजे में
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर सेंट्रल जेल होशियारपुर की एक वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना सिटी होशियारपुर में एफआईआर संख्या 151 दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के दौरान एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी होशियारपुर की निगरानी में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम में डीएसपी (डिटेक्टिव), डीएसपी सिटी, एसएचओ सिटी होशियारपुर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। एसआईटी द्वारा की गई विस्तृत जांच के दौरान अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में मनप्रीत उर्फ "मन्ना", जिस पर वायरल वीडियो प्रसारित करने का आरोप है, के अलावा कई अन्य आरोपी तथा बाहरी सहयोगी भी शामिल हैं। एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि जांच के दौरान सेंट्रल जेल होशियारपुर के दो अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें अतिरिक्त अधीक्षक हरभजन सिंह तथा वार्डन रविंदर शामिल हैं। इनके अलावा 10 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12 हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए जाएंगे तथा मामले की जांच को उसके तार्किक एवं कानूनी निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि पंजाब पुलिस कानून का राज कायम रखने तथा जेल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस संवेदनशील मामले की जांच हर पहलू से जारी है।