Uturn Time
Breaking
पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार, चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे, वड़िंग की प्रधानगी वापिस लेने की मांग नामी ज्वेलर को करोड़ों में पड़ा प्रेम प्रसंग ! Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में हलचल के बीच रंधावा ने की अमित शाह से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज राह जाते भाई-बहन की बाइक में एक्टिवा से मारी टक्कर, फिर पति-पत्नी ने बुरी तरह पीटा, सिर फौड़ा, सवा महीने बाद भी नहीं मिले Amritsar: पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, SGPC ने केंद्र से हस्तक्षेप और पाकिस्तान से निष्पक्ष जांच की मांग की New Delhi: बेंगलुरु क्रेच में बच्चों से क्रूरता पर NHRC सख्त, कर्नाटक सरकार और DGP को नोटिस New Delhi: PM मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर, 40 साल बाद न्यूजीलैंड जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री New Delhi: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री के विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को भेजा तलब Bhubaneswar: ओडिशा में जापान का 67 हजार करोड़ का निवेश, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से 7 हजार नौकरियां मिलेंगी New Delhi: सोनम वांगचुक के समर्थन में देशभर में बढ़ा समर्थन, CJP समर्थकों ने रखा एक दिन का उपवास Jaipur: PM मोदी कल देश को समर्पित करेंगे भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, 79,459 करोड़ की परियोजना Chandigarh: उज्बेकिस्तान में पंजाब के उत्पादों की बढ़ेगी पहुंच, व्यापार बढ़ाने पर मंथन
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/3 जुलाई। आज 21वीं सदी में लोगों की सोच इतनी एडवांस होती जा रही है कि उनकी तरफ से अपने प्रेम प्रसंगों के चक्कर में पारिवारिक रिश्तों तक की प्रवाह नहीं की जाती। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर तो कुछ लोगों के लिए आम बात ही हो चुकी है। लेकिन भगवान के सामने सात फेरे लेने वाले पति-पत्नी से धोखा करने पर उसकी सजा भी इसी जन्म में भुगतनी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के मॉल रोड का का सामने आया है। चर्चा है कि मॉल रोड के एक नामी ज्वेलरी कारोबारी द्वारा शादीशुदा होने के बावजूद अपनी सेल्स गर्ल के साथ ही प्रेम प्रसंग शुरु कर दिया गया। लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई। धीरे-धीरे कारोबारी इस प्रेम के जाल में ऐसा फंसा कि उसे इससे बाहर निकलने के लिए करोड़ों रुपए की कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल, लड़की प्रेग्नेंट होने पर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद कारोबारी द्वारा करोड़ों रुपए देकर मामला दबा लिया गया। चर्चा है कि 6-7 करोड़ रुपए में समझौता हुआ है। हालांकि यह बात आग की तरह ज्वेलरी कारोबार में फैल गई। ज्वेलरी सेक्टर में पूरा दिन इस मामले को लेकर चर्चाएं होती रही। काफी समय से शोरुम पर काम कर रही थी लड़की उक्त ज्वेलरी कारोबारी का मॉल रोड पर शोरुम है। जहां पर लड़की काफी समय से बतौर सेल्स गर्ल काम कर रही थी। एक ही जगह पर काम करने के चलते कारोबारी और लड़की के बीच अट्रैक्शन होती रही। जिसके बाद नजदकियां बढ़ती चली गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने छोड़ा घर चर्चा है कि लड़की और कारोबारी में नजदीकियां इतनी बढ़ी कि उन्होंने सभी हदें पार कर डाली। जिसके बाद लड़की प्रेग्रेंट हो गई। जिस कारण लड़की के परिवार वालों को सब कुछ पता चल गया। उन्होंने कारोबारी के घर पर भी सारी बात बताई। जिसके बाद कारोबारी की पत्नी घर छोड़कर चली गई। आठ करोड़ रुपए देने की हुई थी मांग चर्चा है कि लड़की वालों द्वारा पहले कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी कर ली गई थी। लेकिन कारोबारी के पिता की काफी अप्रोच है, जिसके बाद उसने सिफारिश लगाकर लड़की वालों को रुकवाया। फिर मामला रफा दफा करने के लिए पहले आठ करोड़ रुपए की मांग की गई। लेकिन फिर बीच में लोग पड़े और फिर जाकर मामला 6-7 करोड़ रुपए में फाइनल हुआ। जिसके बाद मामला रफा दफा कर दिया गया। जिसके बाद कारोबारी परिवार द्वारा अपनी बहू से बातचीत कर उन्हें मनाकर वापिस घर लाया गया। विदेशी कल्चर हो रहा हावी दरअसल, विदेशों में सोशल नेटवर्किंग क्लब बने हुए हैं। जहां आपस में मुलाकात कर बिजनेस नेटवर्क बढ़ाया जाता है। विदेशों के क्लबों में गले मिलना, हाफ किस आम बातें है। लेकिन वहीं कल्चर भारत में आया। लेकि भारतीय परंपरा ऐसी नहीं है। मगर कहीं न कहीं विदेशी कल्चर भारतीयों पर हावी होता जा रहा है। इसी वजह से हंसकर बोलने और खुलकर मिलने पर लोग जल्दी अट्रैक्ट हो जाते है। जिसके बाद ऐसे मामले निकलकर सामने आते हैं। ----