Uturn Time
Breaking
पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार, चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे, वड़िंग की प्रधानगी वापिस लेने की मांग नामी ज्वेलर को करोड़ों में पड़ा प्रेम प्रसंग ! Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में हलचल के बीच रंधावा ने की अमित शाह से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज राह जाते भाई-बहन की बाइक में एक्टिवा से मारी टक्कर, फिर पति-पत्नी ने बुरी तरह पीटा, सिर फौड़ा, सवा महीने बाद भी नहीं मिले Amritsar: पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, SGPC ने केंद्र से हस्तक्षेप और पाकिस्तान से निष्पक्ष जांच की मांग की New Delhi: बेंगलुरु क्रेच में बच्चों से क्रूरता पर NHRC सख्त, कर्नाटक सरकार और DGP को नोटिस New Delhi: PM मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर, 40 साल बाद न्यूजीलैंड जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री New Delhi: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री के विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को भेजा तलब Bhubaneswar: ओडिशा में जापान का 67 हजार करोड़ का निवेश, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से 7 हजार नौकरियां मिलेंगी New Delhi: सोनम वांगचुक के समर्थन में देशभर में बढ़ा समर्थन, CJP समर्थकों ने रखा एक दिन का उपवास Jaipur: PM मोदी कल देश को समर्पित करेंगे भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, 79,459 करोड़ की परियोजना Chandigarh: उज्बेकिस्तान में पंजाब के उत्पादों की बढ़ेगी पहुंच, व्यापार बढ़ाने पर मंथन
Logo
Uturn Time
IHI कॉर्पोरेशन और ACME ग्रुप के साथ समझौता; ग्रीन अमोनिया और ग्रीन मेथनॉल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
भुवनेश्वर (Narendra Singh Danu) : ओडिशा सरकार ने जापान के साथ आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती देते हुए आईएचआई कॉर्पोरेशन (IHI Corporation) और एसीएमई ग्रुप (ACME Group) के साथ 67 हजार करोड़ रुपये के निवेश संबंधी मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन (MoC) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस निवेश से राज्य में हरित ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ करीब 7 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह समझौता राज्य सरकार की ओर से आयोजित 'इंटरैक्शन विद जापानी बिजनेस डेलीगेट्स' कार्यक्रम के दौरान हुआ। सरकार का कहना है कि यह साझेदारी ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा और वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम होगी। ग्रीन अमोनिया और मेथनॉल परियोजनाओं पर बड़ा दांव समझौते के तहत गोपालपुर-टाटा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 0.4 एमटीपीए क्षमता का ग्रीन अमोनिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना से करीब 3,400 रोजगार मिलेंगे। इसके अलावा 1,000 करोड़ रुपये की लागत से जेटी-लेस फ्लोटिंग टर्मिनल भी बनाया जाएगा। वहीं पारादीप में 34 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 0.8 एमटीपीए क्षमता का दूसरा ग्रीन अमोनिया संयंत्र स्थापित होगा, जिससे करीब 3,600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन मेथनॉल परियोजना भी विकसित की जाएगी। CM बोले- औद्योगिक विकास का नया अध्याय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि जापान भारत का सबसे भरोसेमंद विकास और निवेश साझेदार रहा है। उनके अनुसार यह समझौता 'समृद्ध ओडिशा-2036' और 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संपद चंद्र स्वाईं ने कहा कि निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे और पारदर्शी प्रशासन के कारण ओडिशा वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। भविष्य के निवेश का भी खुलेगा रास्ता आईएचआई कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हिरोशी इदे ने ओडिशा की रणनीतिक स्थिति और औद्योगिक क्षमता की सराहना की। वहीं एसीएमई ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि यह साझेदारी भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीक और बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, ग्रीन मेथनॉल, एयरोस्पेस, शिपबिल्डिंग, लॉजिस्टिक्स, इस्पात और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भविष्य के निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।