लुधियाना में पहली बार बिना वजह महिला को पीटने वालों का पता बताने पर मिलेगा इनाम
राजदीप सिंह सैनी
लुधियाना/यूटर्न/3 जुलाई। लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें बिना वजह महिला को पीटने वाले एक्टिवा सवार पति-पत्नी का पता बताने वाले व्यक्ति को पीड़ित परिवार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। दरअसल, दुगरी स्थित जैन मंदिर रोड पर मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को पहले एक्टिवा सवार (पीबी10एचई8955) पति-पत्नी द्वारा टक्कर मारी गई। जिसके बाद महिला को डंडों के साथ इतने बुरी तरह से पीटा गया कि उसका सिर व नाक फौड़ दिया गया। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। जख्मियों का अस्पताल में इलाज चला। फिर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना दुगरी की पुलिस ने बसंत एवेन्यू, फेस-3, एलआईजी फ्लैट 519 की रहने वाली राजिंद्र कौर रूही की शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन सवा महीने बाद भी पुलिस को हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। जिसके चलते पीड़ित परिवार द्वारा हमलावरों को सजा दिलवाने के लिए उनके ऊपर इनाम की घोषणा कर दी है।
खून से लथपथ महिला को पीटते रहे दंपति
राजिंद्र कौर रूही ने बताया कि उसके पति जतिंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। वह 27 मई को अपने भाई गगन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पक्खोवाल रोड से फल खरीदकर जैन मंदिर रोड से घर जा रहे थे। इसी दौरान सफेद एक्टिवा सवार पीबी10-एचई8955 पति-पत्नी ने तेज रफफ्तार के साथ उन्हें टक्कर मार दी। उनके साथ एक बच्चा भी था। गलती उनकी होने के बावजूद वे गालियां देने लगे। जिस पर राजिंद्र कौर बिना कुछ बोले वहां से चली गई। लेकिन थोड़ी दूरी पर दंपति ने एक्टिवा उनके आगे लगाई और राजिंद्र के थप्पड़ मारने लगे। हमलावरों ने रूही पर डंडों से वार किए। खून से लथपथ होने के बावजूद पति-पत्नी उसे पीटते रहे। जातिसूचक शब्द भी बोले। लोगों ने बीच बचाव किया।
पता बताने वालों को मिलेगा इनाम
राजिंद्र कौर ने बताया कि उन्होंने उसी समय पुलिस को शिकायत दे दी थी। लेकिन सवा महीने से वे थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हमलावरों का कुछ सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा आगे दूसरे व्यक्ति को बेची गई है। वे व्यक्ति कौन है, यहीं पुलिस नहीं ढूंढ पा रही। जिसके चलते उन्होंने उक्त एक्टिवा नंबर पीबी10-एचई8955 का एड्रेस बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। राजिंद्र अनुसार वह पति-पत्नी को सजा दिलाना चाहते हैं, ताकि वे आगे से किसी के साथ ऐसे न करें खासतौर पर महिलाओं के साथ। जिसके चलते उन्होंने पति-पत्नी का एड्रेस बताने वालों को उच्चित इनाम देने का ऐलान किया है।
----