चंडीगढ़, 23 दिसंबर।
चंडीगढ़, 23 दिसंबर।
हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी एवं मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया को हरियाणा सरकार ने वेतन विसंगति एवं शिकायत निवारण समिति (पे एनॉमलीज एंड रिड्रेसल कमेटी) का सदस्य नियुक्त किया है। वह इस पद पर श्री विकास गुप्ता के स्थान पर कार्य करेंगे।
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।