Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
पुलिस का दावा— दिल्ली-एनसीआर में बड़े हमले की थी साजिश; दो पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल बरामद, पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर से जुड़े होने का आरोप।
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब में संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी दिल्ली-एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शुभदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि (22), साजन सिंह उर्फ हनी (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। चारों पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपित पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। गगनप्रीत के मोबाइल फोन से कथित तौर पर धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों की रेकी से जुड़े कई वीडियो मिले हैं। जांच के अनुसार, वह दिल्ली में रहकर इन स्थानों की वीडियो बनाकर अपने आकाओं तक भेजता था। पुलिस ने यह भी बताया कि शुभदीप और गुरजंत आपस में सगे भाई हैं। डीसीपी के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि आईएसआई हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाब के