Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
कालीघाट आवास पर हुई मुलाकात में डेरेक ओ'ब्रायन भी रहे मौजूद; बैठक के एजेंडे पर चुप्पी, विपक्षी गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चाएं।
कोलकाता (Narendra Singh Danu) : समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अभिनेत्री जया बच्चन ने गुरुवार को कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन भी मौजूद रहे। कालीघाट पहुंचने पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने जया बच्चन का स्वागत किया। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब विपक्षी इंडी गठबंधन के सहयोगी होने के बावजूद समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच हाल के दिनों में कुछ राजनीतिक मतभेद सामने आए थे। हाल ही में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने तृणमूल कांग्रेस की चुनावी हार को लेकर ममता बनर्जी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि गठबंधन की मजबूरियों के चलते कई बार सार्वजनिक तौर पर अलग रुख अपनाना पड़ता है। इसके उलट, चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके आरोपों का समर्थन किया था। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। जया बच्चन और ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। जया बच्चन पहले भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले चुकी हैं। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच हालिया मतभेद दूर करने की कोशिश या विपक्षी गठबंधन की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और बैठक के एजेंडे पर दोनों दलों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।