Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से आहत होकर तीन नाबालिग दोस्त देर रात घर से निकलें, एक युवती पहुंची चंडीगढ़ तो दूसरी पहुंची कुरक्षेत्र

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता बोलीं- हर लापता व्यक्ति की सूचना हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता, समय पर कार्रवाई से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना ही पुलिस का लक्ष्य
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील पुलिसिंग और प्रभावी टीमवर्क का परिचय देते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए तीन अलग-अलग मामलों में घर से लापता हुए 3 नाबालिग बच्चों और 2 युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई और लगातार की गई तलाश के चलते सभी को सुरक्षित खोज लिया गया, जिससे उनके परिवारों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पहला मामला पिंजौर क्षेत्र का है, जहां पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से आहत होकर तीन नाबालिग दोस्त देर रात करीब एक बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं अन्य दो मामले रामगढ़ क्षेत्र से संबंधित हैं। दोनों मामलों में रामगढ़ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों से मिलवा दिया। 20 जून को 30 वर्षीय युवती बिना बताए घर से चंडीगढ़ चली गई थी। 22 जून को परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर उसी दिन मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। लगातार प्रयासों के बाद 1 जुलाई को युवती को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 29 जून को 24 वर्षीय युवती बिना बताए घर से कुरुक्षेत्र चली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: लापता व्यक्ति से जुड़ी हर सूचना पंचकूला पुलिस के लिए अत्यंत संवेदनशील और सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय होती है। हमारी टीमें सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए तलाश अभियान शुरू कर देती हैं। हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि यदि परिवार का कोई सदस्य अचानक लापता हो जाए तो बिना किसी देरी के तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर उसे सुरक्षित खोजा जा सके