Uturn Time
Breaking
कारपोरेशन ठेकेदारों ने जल सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया कमाई का साधन, हर घर से कनेक्शन के नाम पर 6000 तक वसूली, अफसरों की अनदेखा या कुछ और New Delhi: दिल्ली-पंजाब में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Kolkata: ममता बनर्जी से मिलीं जया बच्चन, सियासी हलकों में तेज हुईं अटकलें Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार New Delhi: अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, कार्गो जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम New Delhi: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे मार्गेरिटा व हसनैन New Delhi: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने सरकार को घेरा New Delhi: भारत-जापान निवेश को नई रफ्तार, पीएमओ करेगा ‘जापान बिजनेस वीक’ का आयोजन New Delhi: भाजपा का गांधी-वाड्रा परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जांच की उठाई मांग New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच हो: केसी वेणुगोपाल का प्रधानमंत्री को पत्र New Delhi: लखनऊ प्लांट से बढ़ी ब्रह्मोस की ताकत, मिसाइल उत्पादन में 20% का इजाफा New Delhi: मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति ने राज्य को झोंका आग में
Logo
Uturn Time
'विशाल' बनकर शादी करने वाला इरशाद पुलिस गिरफ्त में
कानपुर (सुनील बाजपेई) : प्रदेश के इस अति संवेदनशील महानगर में लव जिहाद का खेल लगातार जारी है ,जिसमें दो और लड़कियां जाल में फंस गईं, जिन्हें बाद में पता चला कि उन्हें फंसा कर विवाह करने वाला विशाल नहीं बल्कि इरशाद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके बाद मामले की गहन छानबीन भी लगातार जारी है। इस घटना का संबंध पनकी थाना क्षेत्र से है ,जहां एक मुस्लिम युवक ने अपने को विशाल बताकर दो लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा उनसे शादी भी कर ली। जानकारी होने पर बजरंग दल वालों ने विरोध करते हुए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि इरशाद ने खुद को विशाल बताकर हरदोई की अनुक्रति पांडे से धोखे से शादी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी इरशाद ने पीड़िता और उसके बच्चे को कमरे में बंधक बना रखा था और जबरन मीट खाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था । इसी दौरान उसने एक और हिंदू लड़की से शादी की और उसे बहन बताकर दूसरे कमरे में रखा था। पीड़िता द्वारा गुप्त रूप से बजरंग दल से मदद मांगने के बाद पुलिस के सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता है । फिलहाल इस गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।