Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सीएम नायब सैनी ने ₹337 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शुभारंभ, कहा—संकल्प पत्र के 66 वादे पूरे
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को 325 अमृत सरोवर और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस समर्पित कीं। इस अवसर पर उन्होंने 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं में 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सात स्वास्थ्य परियोजनाएं तथा 223 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 325 अमृत सरोवर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन केवल नारायणगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 858 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने चुनावी संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर भी पहल शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में रोटेशन आधार पर काउंसलर की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात की जाएंगी और इन्हें डायल-112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।