Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ नशा केंद्र मालिक पर पुलिस का शिकंजा
हथियार तस्करी में नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक समेत दो गिरफ्तार
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरन तारन निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा और अमृतसर निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेशी तस्करों से जुड़े थे और सीमा पार से हथियार मंगवाकर स्थानीय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में 5 और पिस्तौल बरामद की गईं, जिससे कुल बरामदगी 7 पिस्तौल हो गई। बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम और तुर्की निर्मित .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक आरोपी पहले से नशा तस्करी के मामले में वांछित है। मामले में आगे जांच जारी है और अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।