Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
गृह मंत्री से मिली समिति ने साझा की कार्ययोजना, राज्यों के दौरे और डेटा संग्रह पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर गठित हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफिक चेंजेज से जल्द से जल्द अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। बुधवार को समिति के सदस्यों ने गृह मंत्री के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की और अपनी कार्ययोजना की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान समिति ने बताया कि वह देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर जमीनी स्थिति का आकलन करेगी तथा संबंधित मंत्रालयों से भी विस्तृत परामर्श करेगी। समिति के अनुसार, अध्ययन को अधिक प्रभावी और तथ्यपरक बनाने के लिए एक विस्तृत प्रश्नावली तैयार की गई है, जिसके माध्यम से राज्यों से पहले ही आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जाएंगी। इससे क्षेत्रीय दौरों के दौरान संवाद और विश्लेषण को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने समिति की कार्ययोजना की सराहना करते हुए गृह सचिव को निर्देश दिए कि समिति के कार्य में हरसंभव प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने समिति से आग्रह किया कि वह अपना अध्ययन शीघ्र पूरा कर सरकार को समयबद्ध रूप से अपनी सिफारिशें सौंपे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को अपने संबोधन में ‘हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन’ की घोषणा की थी। इसके तहत अवैध प्रवास और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों के अध्ययन और समाधान सुझाने के लिए यह उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।