Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
किसानों की आय बढ़ाने के लिए लंबित परियोजनाएं समय पर पूरी करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को चंडीगढ़ में विभागीय कार्यों की विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में बागवानी विभाग के सचिव अरशदीप सिंह थिंद और निदेशक मनीष कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और चल रही पहलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि बागवानी क्षेत्र का तेजी से विकास सुनिश्चित हो सके और किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान विभाग में रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे विभागीय कार्यक्षमता और मजबूत हो सके। इसके अलावा, बागवानी योजनाओं के तहत मशीनरी खरीद, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।