Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री बोलीं- यह सुधार लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रशासनिक व्यवस्था को बनाएगा प्रभावी
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 के तहत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अध्ययन दौरे पर आए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्यों से मुलाकात की। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल पीपी चौधरी की अध्यक्षता में दिल्ली आया हुआ है। बैठक के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई और शासन व्यवस्था से जुड़े सुधारों पर विचार साझा किए गए। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और स्थिर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी तथा शासन में निरंतरता और दक्षता को मजबूती मिलेगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे सभी सुधारों का समर्थन करती है, जो सुशासन को बढ़ावा दें, प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएं।