Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
बोले- सीए समुदाय पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता से मजबूत कर रहा देश की वित्तीय व्यवस्था
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट लंबे समय से भारत की आर्थिक प्रगति के भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देश की वित्तीय व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सीए समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके प्रयास ऐसे आर्थिक माहौल के निर्माण में सहायक हैं, जहां उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा मिले, निवेश को प्रोत्साहन मिले और नए अवसरों का सृजन हो। उन्होंने विश्वास जताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के बल पर भविष्य में भी भारत की आर्थिक मजबूती और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।