Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाई समय-सीमा, बोले- निष्पक्ष जांच होगी, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
लखनऊ (Narendra Singh Danu) : अयोध्या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 जुलाई तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जांच की समय-सीमा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मामले के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी ने अतिरिक्त समय की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित एसआईटी ने 23 जून को अपना प्रारंभिक प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंपा था। रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर 25 जून को ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।