Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर टिप्पणी निंदनीय, कांग्रेस को जनता देगी जवाब
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने उनके बयान को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस पर अहंकार की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को कहा कि रेवंत रेड्डी का यह कहना कि "नितिन नवीन कौन हैं" बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी देश के 22 राज्यों में सरकार है। प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यही अहंकार लगातार चुनावी हार का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में भाजपा और कांग्रेस को समान संख्या में सीटें मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री अहंकारपूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि आने वाले समय में तेलंगाना में भी भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा तथा कांग्रेस की राजनीति को जनता जवाब देगी। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में अपने तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनके नाम का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की थी कि उन्हें ठीक से नहीं जानते, साथ ही भाजपा के सत्ता में आने के दावे पर भी कटाक्ष किया था। इसी बयान को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।