Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
14 आईपीएस अधिकारियों की सूची पर मंथन, पैनल में वरिष्ठता के आधार पर नाम तय होने की संभावना
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब में लंबे समय से लंबित स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज बैठक कर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करेगा, जिसे बाद में पंजाब सरकार को भेजा जाएगा। इसी पैनल में से राज्य सरकार एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करेगी। जुलाई 2022 से गौरव यादव पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य में स्थायी डीजीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। इसी क्रम में इस वर्ष फरवरी में UPSC ने पंजाब सरकार से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 14 अधिकारियों की सूची आयोग को भेजी थी, जिनमें वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में 1992, 1993 और 1994 बैच के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठता के आधार पर सूची में डॉ. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू और गौरव यादव प्रमुख नामों में हैं। यूपीएससी अब इन्हीं में से तीन नामों का पैनल तैयार करेगा। पैनल तैयार होने के बाद इसे पंजाब सरकार को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर सरकार अंतिम नियुक्ति का निर्णय लेगी। चयन प्रक्रिया में UPSC अध्यक्ष, केंद्रीय गृह सचिव या उनके प्रतिनिधि, राज्य के मुख्य सचिव, वर्तमान डीजीपी और एक केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख शामिल होते हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पंजाब को जल्द ही स्थायी डीजीपी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।