Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना। सीआईसीयू ने अपने इन-हाउस एआई लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दो घंटे का निःशुल्क हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया। डॉ. पुनीत मल्होत्रा ने प्रतिभागियों को एआई और डेटा टूल्स के व्यावहारिक औद्योगिक उपयोग की जानकारी दी। विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना की। सीआईसीयू अध्यक्ष श्री उपकार सिंह आहूजा ने उद्योगों से आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया।
लुधियाना 23 दिसंबर । चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) ने अपने इन-हाउस एआई लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा टूल्स पर आधारित दो घंटे का निःशुल्क हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत से जुड़े पेशेवरों को एआई के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराकर उन्हें अपनी इकाइयों में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण का संचालन 35 वर्षों से अधिक औद्योगिक अनुभव रखने वाले डॉ. पुनीत मल्होत्रा ने किया। उन्होंने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से एआई और डेटा आधारित टूल्स के वास्तविक औद्योगिक उपयोग, प्रक्रिया और क्रियान्वयन की जानकारी दी। लुधियाना की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने उत्पादकता, कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता बढ़ाने में एआई की भूमिका को सराहा। सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने उद्योगों से आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एआई आज समय की आवश्यकता है।