Uturn Time
Breaking
निगम के और SE पर टेंडरों में घोटाले के लगे आरोप, रिश्तेदारों को ठेकेदार बना करोड़ों के काम दिलाए, सीएम को शिकायत कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, एक युवक का सिर फौड़ा मंत्रियों से हो रहे सवाल; लेकिन प्रधानमंत्री इस दायरे से बाहर हैं भारत का बड़ा फ्यूल ट्रायल; इथेनॉल मिक्सिंग एक प्रयोग: सरकार ने एससी से कहा “शिक्षा बचाओ-भविषय बचाओ” नारे तले कांग्रेस खोलेगी केंद्र सरकार खिलाफ मोर्चा, लुधियाना में प्रैस कांफ्रेस के बाद ऐलान Panipat: कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य सेवी रामेश्वर दास Panipat: यमुना किनारे बसे 19 गांवों में बाढ़ से निपटने की व्यापक तैयारीयां, प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त Panipat: चीनी मिल आगामी पिराई सत्र को पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना मिल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य: उपायुक्त Panipat: रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया Hoshiarpur: ब्यास बांध का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया, तकनीकी कार्यशाला का आयोजन Hoshiarpur: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन ने समस्त डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दी शुभकामनाएं Hoshiarpur: बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल रोष धरना दिया
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/30 जून। जीटीबी नगर में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियारों के साथ हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले में एक युवक का सिर भी फौड़ दिया गया। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। जख्मी युवक को अस्पताल दाखिल कराया गया। युवक की पहचान जीटीबी नगर के सुमित कुमार के रुप में हुई है। थाना जमालपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी सुमित कुमार ने बताया कि उनके घर के बाहर की जगह को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने अपनी कार वहां लगा दी थी, जिसके बाद बची हुई जगह पर उसकी पत्नी रंजीत ने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने एतराज जताया और बहस शुरू हो गई। रंजीत के अनुसार बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी व्यक्ति अपनी कार से उतरा और सीधा उनके पति सुमित पर हमला कर दिया। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। ---