Uturn Time
Breaking
निगम के और SE पर टेंडरों में घोटाले के लगे आरोप, रिश्तेदारों को ठेकेदार बना करोड़ों के काम दिलाए, सीएम को शिकायत कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, एक युवक का सिर फौड़ा मंत्रियों से हो रहे सवाल; लेकिन प्रधानमंत्री इस दायरे से बाहर हैं भारत का बड़ा फ्यूल ट्रायल; इथेनॉल मिक्सिंग एक प्रयोग: सरकार ने एससी से कहा “शिक्षा बचाओ-भविषय बचाओ” नारे तले कांग्रेस खोलेगी केंद्र सरकार खिलाफ मोर्चा, लुधियाना में प्रैस कांफ्रेस के बाद ऐलान Panipat: कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य सेवी रामेश्वर दास Panipat: यमुना किनारे बसे 19 गांवों में बाढ़ से निपटने की व्यापक तैयारीयां, प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त Panipat: चीनी मिल आगामी पिराई सत्र को पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना मिल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य: उपायुक्त Panipat: रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया Hoshiarpur: ब्यास बांध का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया, तकनीकी कार्यशाला का आयोजन Hoshiarpur: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन ने समस्त डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दी शुभकामनाएं Hoshiarpur: बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल रोष धरना दिया
Logo
Uturn Time
अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

कहा, भराव सामग्री के आधार पर देश का सबसे बड़ा बांध होने का गौर्व पोंग डैम को

पोंग पावर हाउस द्वारा 73,358 मिलियन यूनिट से अधिक विद्युत उत्पादन कर देश को किया रोशन
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा आज पोंग बांध का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया तथा इस अवसर पर ब्यास बांध तकनीकी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोर्ड के अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा डैम के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वार्षिक पूजा में सम्मिलित हुए। ब्यास बांध के 52 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी ने अपने संबोधन में डैम के निर्माण के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा इस परियोजना को सफलतापूर्वक संचालित करने में योगदान देने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भराव सामग्री के आधार पर देश के सबसे बड़े इस पोंग डैम ने न केवल 16 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई जल उपलब्ध कराया है बल्कि विद्युत उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक पोंग पावर हाउस द्वारा 73,358 मिलियन यूनिट से अधिक विद्युत उत्पादन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि पावर हाउस की क्षमता को 396 मेगावाट से बढ़ाकर 432 मेगावाट करने की परियोजना भी शीघ्र शुरू की जाएगी। बाद में ब्यास डैम संबंधी तकनीकी कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुउद्देश्यीय डैम देश की प्रगति का आधार है तथा भाखड़ा और पोंग डैम आधुनिक भारत के मंदिरों के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने डैम की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी भंडारण क्षमता 8.7 बीसीएम है तथा यह देश के कुल डैमों में संग्रहित जल का लगभग 2.6 प्रतिशत तक जल भंडारण करने में सक्षम है। जल भंडारण क्षमता के अनुसार यह डैम उत्तरी भारत का दूसरा सबसे बड़ा डैम है। अध्यक्ष इंजी. मनोज त्रिपाठी ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में यहां दो नए फायर टेंडर तथा एक नई नाव उपलब्ध करवाई जाएगी और इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा। रॉक गार्डन को भी नया स्वरूप दिया जाएगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह डैम और अधिक प्रभावी ढंग से राष्ट्र सेवा करता रहेगा। इस अवसर पर आयोजित ब्यास डैम तकनीकी कार्यशाला में उप मुख्य अभियंता (डैम) मनवीन चौधरी तथा अभिकल्प अभियंता नीरज चौहान द्वारा विभिन्न विषयों पर तकनीकी जानकारी साझा की गई, जिसमें डैम संबंधी मूलभूत जानकारी, कर्व रूल नीति तथा आपात सुरक्षा प्रणाली की जानकारी शामिल थी। इस अवसर पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के सचिव इंजी. बलवीर सिंह सिंहमार, सदस्य सिंचाई इंजी. बी.एस. नारा, मुख्य अभियंता नंगल इंजी. सी पी सिंह , उप मुख्य अभियंता ब्यास डैम वी.के. मीना, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार, अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, कार्यकारी अभियंता अरविंदर पाल सिंह उबी, हरप्रीत सिंह, गौरव लाम्बा, रबिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मंच संचालन उप सचिव सुनील कुमार तथा डैम में आयोजित पूजा समारोह के दौरान मंच संचालन एसडीओ दिनेश कुमार द्वारा किया गया।