Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
12 विषयों में निकली वैकेंसी, 31 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म; 18 से 37 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए लेक्चरर कैडर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,013 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 829 नियमित और 184 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अंग्रेजी, पंजाबी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और भूगोल सहित 12 विषयों के लिए की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 210 पद इतिहास, 141 अंग्रेजी, 131 राजनीति विज्ञान और 105 गणित विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (एससी/एसटी के लिए 50 प्रतिशत) तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण होना भी जरूरी होगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। दो चरणों में होगा चयन चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 300 अंकों की ऑफलाइन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। प्रोबेशन के दौरान मिलेगा फिक्स वेतन चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष के प्रोबेशन के दौरान 34,500 से 35,400 रुपये प्रतिमाह का निश्चित मूल वेतन मिलेगा। इस अवधि में डीए और एचआरए जैसे भत्ते नहीं दिए जाएंगे। प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद नियमित वेतनमान और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। विषयवार पदों का विवरण विषय कुल पद इतिहास 210 अंग्रेजी 141 राजनीति विज्ञान 131 गणित 105 पंजाबी 99 वाणिज्य 98 भौतिक विज्ञान 58 अर्थशास्त्र 50 रसायन विज्ञान 41 जीव विज्ञान 37 हिंदी 29 भूगोल 14 पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना, पात्रता और अन्य नियमों का अध्ययन करने की सलाह दी है। भर्ती संबंधी सभी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।