Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
23 दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने मुख्य न्यायाधीश को भेजा पत्र, जयराम रमेश बोले—लोकतंत्र और पारदर्शिता के लिए साझा पहल जारी रहेगी
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : विपक्षी इंडी गठबंधन ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को संयुक्त पत्र भेजा है। इस पत्र पर 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 8 जून को हुई ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में 21 दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने भाग लिया था। इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और संबंधित चुनावी मुद्दों पर सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सामूहिक रूप से अवगत कराया जाएगा। अब यह पत्र विस्तारित समर्थन के साथ 23 दलों और एक निर्दलीय सदस्य द्वारा भेजा गया है। रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती को लेकर एकजुट है और आगे भी इस मुद्दे पर साझा रूप से आवाज उठाता रहेगा।