ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Faridkot: मुख्यमंत्री मान ने फरीदकोट से 500 ग्रामीण जिम किए समर्पित, पंजाब में 3,000 जिम और 3,100 खेल मैदानों का लक्ष्य - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को मिलेगा बल, ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
फरीदकोट (Narendra Singh Danu) : पंजाब को नशामुक्त और खेल-प्रधान राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज पूरे राज्य में 500 आधुनिक ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए। फरीदकोट के गांव चंद बाजा से इन जिमों का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह पहल राज्य में चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 1,791 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड खेल बजट के तहत पंजाब में 3,000 आधुनिक ग्रामीण जिम स्थापित कर रही है, साथ ही 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। अब तक 250 खेल मैदान जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल जिम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। ग्रामीण स्तर पर इन सुविधाओं से युवाओं में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण तालाबों के पुनरुद्धार अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गांवों के तालाबों की सफाई और नवीनीकरण की व्यापक योजना तैयार की गई है, जिससे शुद्ध जल का उपयोग कृषि कार्यों में किया जा सकेगा और भूजल पर निर्भरता कम होगी। इसी दौरान ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को सीधे बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी। एससी वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये और अन्य वर्गों को 1,000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।