Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/28 जून। अबोहर के नजदीकी गांव सीडफार्म से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जमीन के आपसी विवाद को लेकर निहंग वेशधारी कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में ननद और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की बात भी सामने आई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रियंका पुत्री प्रीतम सिंह ने अपने सगे चाचा पर इस पूरे हमले को प्रायोजित करने का संगीन आरोप लगाया है। प्रियंका ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि मेरे पिता के पास 6 एकड़ जमीन है और इतनी ही जमीन मेरे चाचा के पास भी है। दोनों भाइयों के बीच कानूनी रूप से जमीन का बंटवारा काफी पहले हो चुका है। इसके बावजूद मेरे चाचा की नीयत खराब है और वे हमारे हिस्से की जमीन पर भी अवैध कब्जा करना चाहते हैं। ----