ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Ludhiana: 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान का दूसरा चरण शुरू, पंजाब में लॉन्च हुई 'सूरमा' मुहिम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
दो साल से नशा मुक्त युवाओं को मिलेगा सम्मान और रोजगार; 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान व 3,000 जिम शुरू करने का ऐलान
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में शुक्रवार को 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान के दूसरे चरण के तहत 'सूरमा' मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर दो वर्षों से अधिक समय से नशा मुक्त जीवन जी रहे युवाओं को विशेष 'सूरमा' रिंग (प्रॉमिस रिंग) और टी-शर्ट पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'सूरमा' अभियान का उद्देश्य नशे की लत से बाहर निकल चुके युवाओं को 'रिकवरी एंबेसडर' के रूप में तैयार करना है, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर अन्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकें। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे युवाओं को राज्य सरकार की ओर से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उपचार, पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जुलाई तक पंजाब के 3,100 गांवों में खेल मैदान और 3,000 जिम शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार हैं और सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पुनर्वास पर समान रूप से निवेश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से बाहर निकलना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता। सामाजिक उपेक्षा और मानसिक पीड़ा झेलने के बावजूद जिन युवाओं ने नई जिंदगी की शुरुआत की है, वे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि अब यही युवा दूसरों के लिए उम्मीद की किरण बनेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, किसानों को दिन में बिजली, नहरी सिंचाई को बढ़ावा तथा सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) जैसी पहलों से भी लोगों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग एक वर्ष तीन महीने पहले शुरू किए गए 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। अब 'सूरमा' कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति की सफलता की कहानियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग उपचार और पुनर्वास के लिए आगे आएं। उन्होंने घोषणा की कि जिन व्यक्तियों ने नशा मुक्ति उपचार पूरा कर लिया है और कम से कम दो वर्षों से नशे से दूर हैं, वे व्हाट्सएप नंबर 9779142200 पर "Soorma" संदेश भेजकर इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पात्र व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पंजाब की नशा विरोधी मुहिम का सक्रिय प्रतिनिधि बनाया जाएगा। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नशों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक गीत भी जारी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।