ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hushiarpur: माता चिंतपूर्णी चौंक पर ग्रिलिंग का कार्य पूरा, युवा वाहिनी समिति ने ट्रैफिक पुलिस का किया सम्मान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
माता चिंतपूर्णी चौक पर ग्रिलिंग पूरी होने से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, ट्रैफिक पुलिस सम्मानित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : युवा वाहिनी समिति की ओर से माता चिंतपूर्णी चौंक पर 8.5 क्विंटल लोहे की ग्रिल लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग देने पर समिति ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। समिति के प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर शर्मा, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई शिवदेव सिंह, एएसआई रशपाल सिंह, एएसआई कमलजीत सिंह तथा होमगार्ड मंगल दास ने बैरिकेडिंग कर यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे ग्रिल लगाने का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका और आम लोगों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर समिति के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करती रही है, जिसके लिए समिति पुलिस प्रशासन की आभारी है। अश्वनी शर्मा ने बताया कि माता चिंतपूर्णी चौक पर लगाई गई 8.5 क्विंटल लोहे की ग्रिल को जल्द ही आकर्षक लाइटों और धार्मिक झंडों से सजाया जाएगा, जिससे चौक की सुंदरता और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में शहरवासियों के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने यह भी बताया कि युवा वाहिनी समिति प्रत्येक माह संक्रांति के अवसर पर माता चिंतपूर्णी चौक में लंगर का आयोजन करती है तथा जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता भी करती है। इस अवसर पर विकास शर्मा, बलजीत जितू, अमित गुप्ता, सुभाष कुमार, वंश कुमार, राकेश कुमार, करनजीत, तरसेम लाल, मनोज कैनेडी, मनोज दत्ता, मास्टर संदीप सूद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।