Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/26 जून। लुधियाना में नगर निगम के अधिकारी अक्सर ही अपनी गलती छिपाने और कार्रवाई करने से बचने के लिए दूसरे विभागों पर बात फेंक देते हैं। ऐसा ही कुछ पक्खोवाल रोड पर हुए ताजा घटनाक्रम में देखने को मिल रहा है। दरअसल, जवद्दी नहर पुल से आरओबी की तरफ आते हुए सड़क के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे करके झुग्गियां बना ली गई हैं। झुग्गियां बनाने के साथ साथ वहां पर बैड, सोफे तक लगा दिए गए हैं। इस मामले संबंधी निगम जोन-डी की तहबाजारी टीम से संपर्क किया गया। उच्च अधिकारी कार्रवाई करने की जगह आगे से बोले कि यह मामला पुलिस विभाग का है। पुलिस द्वारा ही इन अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि अवैध कब्जे और अवैध इमारतों को हटवाना निगम का काम है और वे जानबूझकर अपना बचाव करने के लिए दूसरों पर बात फेंककर जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। अज्ञात लोग इन झुग्गियों में रह रहे हैं और इससे वारदातें भी बढ़ेगी। इस मामले संबंधी समाजसेवी और आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्रपाल सिंह घई द्वारा डीसी हिमांशु जैन को लिखित शिकायत दी गई है। एक राजनेता व अफसर की मिलीभगत से हुए कब्जे चर्चा है कि यह कब्जे दो दिन पहले रातों रात हुए हैं। वहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों ने यूटर्न टाइम अखबार को कॉल कर बताया कि एक रात पहले सड़क एकदम साफ थी। लेकिन अगली ही सुबह 10-12 झुग्गियां बनी हुई थी। अब वहां पर 25 से 30 लोग रह रहे हैं। दुकानें भी खोली हैरानी की बात तो यह है कि कब्जाधारियों द्वारा झुग्गियां तो बनाई ही है, उसके साथ ही करियाना, आंडे और केले की दुकानें भी लगा ली है। एक तरफ केंद्र सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बनाने पर जोर दे रही है। लेकिन दूसरी तरफ लोकल अधिकारी व नेतागन ऐसे अवैध कब्जे करवाकर शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं। मामले की होनी चाहिए जांच - रविंदर पाल घई हल्का वेस्ट से सामाजिक कार्यकर्ता और आप नेता रविंदर पाल सिंह घई ने कहा कि फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे, आरती चौक के आसपास तथा शहर के कई अन्य स्थानों पर सार्वजनिक भूमि और सड़कों के किनारे अस्थायी बस्तियां तेजी से विकसित हो रही हैं। इन स्थानों पर रहने वाले लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन होना आवश्यक है। इसकी जांच के लिए डीसी लुधियाना को शिकायत की है। ----