कुरुक्षेत्र के विकास नगर में नहीं हुआ विकास, पार्क बनी जोहड़, लोगों की मकान में आई दरारें, मूलभूत सुविधाओं के लिए काटने पड़ रहे अधिकारियों के चक्कर
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : कुरुक्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों के ऑफिस चक्कर काटने पड़ रहे हैं कॉलोनी वासियों को सीवरेज के पानी की व्यवस्था न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
कॉलोनी वासियों का कहना है कि यह कॉलोनी 1984 से अप्रूव्ड है लेकिन यहां पर किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ कॉलोनी वासियों का कहना है कि यहां पर काफी समय से सीवरेज के पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लोगों को घरों में बदबू आती है और बीमारी होने का भी डर रहता है वहीं लोगों ने कहा कि कॉलोनी में जो पार्क है वहां पर लोगों के घरों का पानी जाता है जिस वजह से पार्क पूरी तरह से जोहड़ में तब्दील हो चुकी है इसको देखकर लगता ही नहीं कि यह एक पार्क है वहीं पार्क के आसपास बने घरों में पानी इकट्ठा होने की वजह से दरारें आ चुकी है
कॉलोनी वासियों का कहना है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारीयों, डीसी, mc और मंत्रियों से भी मिले लेकिन समस्या का किसी ने भी कोई समाधान नहीं किया है लोगों का कहना है कि वह म्यूनिसिपल कमेटी का हर टैक्स देते हैं लेकिन सुविधाएं उनको कुछ भी नहीं मिलती है जिस वजह से वह काफी परेशान है कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाए और कॉलोनी में सीवरेज के पानी की व्यवस्था की जाए।