Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
डॉ. जगविंदर सिंह विर्क बोले- सिख गुरुओं की गरिमा और सम्मान सर्वोपरि, किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं
कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) : पंजाब की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के प्रमुख व्यक्तित्व डॉ. जगविंदर सिंह विर्क ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिख गुरुओं के प्रति कथित अनादर के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का सम्मान करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और इस पर किसी भी प्रकार की असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती। डॉ. विर्क ने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता को सेवा, त्याग और समानता का संदेश दिया है, इसलिए सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था और गुरुओं के सम्मान के विषय पर मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. जगविंदर सिंह विर्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कूटनीति, व्यापार और प्रवासी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के रणनीति प्रमुख रह चुके हैं तथा भारत- ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।