Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
भीषण गर्मी में राहत, कलायत बस स्टैंड के पास जलसेवा अभियान के तहत वाटर कूलर का उद्घाटन
कलायत (रवि जैस्ट) : सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में लोगों को साफ और ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कलायत बस स्टैंड के नजदीक वाटर कूलर का उद्घाटन अंकित राणा चेयरमैन नगरपालिका कलायत ने किया। इस मौके पर अंकित राणा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा उनका जलसेवा अभियान बहुत अच्छी पहल है। इससे खासकर गर्मी के मौसम में आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल अपने निजी कोष से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के बस स्टैंड, चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवा रहे हैं। इससे रोजाना हजारों यात्री, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, दुकानदार और आम नागरिकों को साफ पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर जयदीप राणा वरिष्ठ नेता भाजपा, ऋषिपाल उप चेयरमैन मार्किट कमेटी कलायत, राकेश कंसल जिला कार्यकारिणी सदस्य, मेनपाल राणा सीएम विंडो नॉमिनेट पर्सन, राजेश बेदी नॉमिनेट पार्षद, प्रवीण नॉमिनेट पार्षद, राजीव यादव पार्षद, राजेश जस्ट पूर्व पार्षद, राजा राणा पार्षद, राहुल राणा, नीटू राणा आईटी प्रमुख, सोनू शर्मा, राजीव धीमान, विरेन्द्र सारन हल्का प्रभारी कलायत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।