Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस पर 28 जून को होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मनित
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : कश्यप राजपूत भवन, कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 जून को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मैं उनके साथ वशिष्ठ अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप, चेयरमैन सुभाष कलसाना,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी उपस्थित होंगे कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कश्यप राजपूत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कश्यप राजपूत सभा 25 के प्रधान एडवोकेट राजबीर कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। प्रधान राजबीर कश्यप ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विकास, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समाज के उत्थान के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। आयोजकों ने कश्यप राजपूत समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह समारोह समाज की एकता, शिक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।इस मौके पर उप प्रधान रामलाल सिरसल, महासचिव संजीव कुमार कश्यप,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देशराज कश्यप,सदस्य प्रदीप कश्यप,सदस्य विक्रम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।