Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
**हर कार्यकर्ता का शिरोमणि अकाली दल में किया जाएगा पूरा सम्मान/ संजीव तलवाड
**वर्तमान सरकार ने गरीबों की सुविधाएं बंद करके हर मोर्चे पर किया जलील/तलवाड
**संजीव तलवाड की मेहनत की बदौलत पुराने अकाली परिवार फिर से हो रहे हैं सक्रिय/मनजीत कौर
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : होशियारपुर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी झटका लगा जब 'आप' की वर्तमान पार्षद एडवोकेट मनजीत कौर अपने साथियों और एडवोकेट सुखबीर सिंह सहित आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गईं। इससे हुश्यारपुर में शिरोमणि अकाली दल को बड़ी मजबूती मिली है। इस अवसर पर हलका प्रभारी संजीव तलवार ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल हर उस व्यक्ति की पार्टी है जो पंजाब और पंजाबियत से प्यार करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। वर्तमान सरकार पर बरसते हुए तलवार ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई थीं, लेकिन इस झूठी सरकार ने गरीबों की सभी सुविधाएं बंद करके उन्हें हर मोर्चे पर जलील किया है। पार्टी में वापसी के अवसर पर पार्षद एडवोकेट मनजीत कौर ने कहा कि वह जन्मजात अकाली थीं, लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने अकाली दल को अलविदा कह दिया था। उन्होंने संजीव तलवार की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने अकाली परिवारों के साथ तालमेल बढ़ाना शुरू किया है, तब से घर बैठे बहुत से परिवार फिर से अकाली राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। इसी सक्रियता को देखते हुए वह आज फिर से अपनी मां-पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि पार्टी उन पर भरोसा जताते हुए टिकट देगी, तो वह बड़ी जीत दर्ज करके पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के हाथ मजबूत करेंगी। इस अवसर पर एडवोकेट सुखबीर सिंह ने भी अपने साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाती सेल के जिला प्रधान प्रेम सिंह एवं शहरी प्रधान संजीव थापर भी उपस्थित थे