Uturn Time
Breaking
पद्म श्री सम्मान और राजनीतिक गणित 657 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला: हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार 'फरार', फ़ोन 'स्विच ऑफ़' ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएई ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाईं; भारत में भी बहस तेज़ Hoshiarpur: नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, दो नामांकन पत्र हुए रद्द Panipat: सीएम विंडो की शिकायतों पर अधिकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें: डीसी सड़क पर सरेआम झुग्गियां बनाकर कर डाले कब्जे, निगम के तहबाजारी अधिकारी बोले – इन्हें हटाना पुलिस का काम Panipat: गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा Hoshiarpur: श्रीमती उर्मिला देवी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Kurukshetra: सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क Kurukshetra: ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के विकास नगर की बदहाल तस्वीर, सुविधाओं के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर लोग Hoshiarpur: पल्स पोलियो अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी, 28 से 30 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
भारतीय वायुसेना के दो विमान लेकर गए फील्ड हॉस्पिटल, 35 टन से अधिक राहत सामग्री और 'भीष्म क्यूब्स'; विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- संकट की घड़ी में वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा है भारत
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो विमान शुक्रवार को आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री भेजी जा रही है। राहत सामग्री में एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत सामग्री तथा दो 'भीष्म क्यूब्स' शामिल हैं, जिनका उपयोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग जारी रखेगा। उल्लेखनीय है कि काराकास और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे व्यापक तबाही हुई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं तथा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।